फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैच में कर्नाटक जीत से सिर्फ 35 रन दूर

Sun, 08 Dec 2013 08:28 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्राफी के ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के आरजी मोरे की घातक गेंदबाजी की बदौलत हरियाणा की पूरी टीम दूसरी पारी में 105 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन



कर्नाटक को जीत के लिए 97 रनों का लक्ष्य मिला। आरजी मोरे ने 14 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। कर्नाटक ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 62 रन बना लिए थे। सीएम गौतम 5 और स्टुयर्ट बिन्नी बिना कोई रन बनाए खेल रहे हैं।


लाहली के चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार के कर्नाटक के नाबाद बल्लेबाज एए काजी 10 और एचएस शार्थ ने 2 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर में मात्र तीन रन ही जोडे़ थे कि एच पटेल ने एए काजी को 12 के निजी स्कोर पर आउट किया और कर्नाटक की पूरी टीम 256 रन बना ही पाई। कर्नाटक ने हरियाणा पर पहली पारी के आधार पर नौ रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
विज्ञापन



हरियाणा के ओपनर बल्लेबाज एए बरोत और राहुल दीवान ने पारी की शुरुआत की। बरोत कुछ खास नहीं कर पाए और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद सन्नी सिंह भी 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हरियाणा के छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और पूरी टीम 48.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राहुल दीवान ने 31, नीतिन सैनी ने 11, आर तेवतिया ने 15 और एस राणा ने 10 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से गेंदबाजी करते आरजी मोरे ने 14 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट, एम मिथुन ने 13 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट, एचएस शार्थ ने 9 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट, बिन्नी ने 11 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट और एए काजी ने 0.3 ओवर में बिना कोई रन दिए 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन



हरियाणा द्वारा जीत के लिए रखे 97 रन का पीछा करने के लिए कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज एमए अग्रवाल और केएल राहुल ने दूसरी पारी की शुरुआत की। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने 23 ओवर में 4 विकेट खाकर 62 रन बना लिए थे। उसके 6 विकेट शेष हैं। कर्नाटक की तरफ से केएल राहुल ने 29, केआर कपूर ने 10, एमके पांडे ने 17 रन बनाए। सीएम गौतम 5 और स्टुयर्ट बिन्नी बिना कोई रन बनाए खेल रहे हैं।



हरियाणा पहली पारी         247
दूसरी पारी        105

कर्नाटक पहली पारी        256
दूसरी पारी         4 विकेट पर 62 रन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें