रोहतक। हरियाणा और कर्नाटक के बीच चल रहा सीके नायडू ट्रॉफी का मैच एक दिन पहले ही खत्म हो गया। कर्नाटक ने यह मैच एक पारी और 83 रनों से जीत लिया। पहले ही दिन से मुकाबले से बाहर चल रही हरियाणा की टीम के हाथ से मैच निकल गया।
विज्ञापन
मैच के तीसरे दिन वीरवार को हरियाणा दूसरी पारी खेल रहा था। 282 रनों से पीछे चल रही टीम 97 रनों के नुकसान पर दो विकेट खो चुकी थी। 55वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गेंदबाज मोहसीन ने हरियाणा के ओपनर बल्लेबाज यश का विकेट लिया।
शतक लगाकर आउट हुए यश टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। इनका विकेट गिरने के बाद मैच में हरियाणा की वापसी की संभावनाएं बेहद कम हो गईं। उनका विकेट गिरने तक टीम का स्कोर 177 हो चुका था।
विज्ञापन
इनके बाद चौथे नंबर के बल्लेबाज मयंक भी 62वें ओवर में पवेलियन की ओर चल दिए। उन्होंने 63 रन बनाए जो कि यश के बाद किसी की ओर से बनाए गए सबसे अधिक थे। मयंक के बाद हरियाणा के विकेट एक के बाद एक गिरते चले गए।