फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: राज्यस्तरीय पैरा खेलों का ओवरऑल विजेता बना करनाल, गुरुग्राम की टीम द्वितीय

Sun, 20 Nov 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

करनाल के खिलाड़ियों ने जूडो सहित अन्य खेलों में प्रतिभा दिखाई। करनाल ने 211 अंक जबकि गुरुग्राम की टीम ने 142 व हिसार की टीम ने 123 अंक हासिल किए। 
विज्ञापन
ओवरऑल विजेता करनाल की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 211 अंकों के साथ करनाल की टीम ओवरऑल विजेता बनी। जबकि गुरुग्राम की टीम ने 142 अंकों के साथ द्वितीय और 123 अंकों के साथ हिसार की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की ओवरऑल विजेता बनी करनाल की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही द्वितीय व तृतीय विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर के 14 जिलों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपनी सुनने व बोलने की कमजोरी को दरकिनार करते हुए खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान जूडो के अंडर-18 लड़कियों में 44 किलोग्राम में भारती करनाल से प्रथम, दीक्षा हिसार से द्वितीय, 52 किलोग्राम में निरचारा गुरुग्राम से प्रथम, तमन्ना गुरुग्राम से द्वितीय, रिया करनाल से तृतीय, 57 किलोग्राम में संजू करनाल से प्रथम, स्नेहा करनाल से द्वितीय, 63 किलोग्राम में प्रिया करनाल ने प्रथम, कनक गुरुग्राम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 

अंडर-16 लड़कियों में 40 किलोग्राम में आस्था कैथल से प्रथम, 44 किलोग्राम में आरती गुरुग्राम से प्रथम, 48 किलोग्राम में राखी हिसार से प्रथम, 52 किलोग्राम में खुशी व विनय गुरुग्राम से प्रथम, खुशी व सोमबीर हिसार से द्वितीय, 57 किलोग्राम में जिज्ञसा गुरुग्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूडो में ही अंडर-18 लड़कों में 60 किलोग्राम में अजरुद्दीन गुरुग्राम ने प्रथम, चंदन तिवारी गुरुग्राम ने द्वितीय, 81 किलोग्राम में इंद्र प्रताप गुरुग्राम से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 में 50 किलोग्राम में आदित्य हिसार से प्रथम, पुनित हिसार ने द्वितीय स्थान पर रहे।

लड़कों के सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम में राहुल करनाल ने प्रथम, सन्नी हिसार से द्वितीय, 60 किलोग्राम में कुनाल चौहान गुरुग्राम से प्रथम, अजय करनाल से द्वितीय, 66 किलोग्राम में रोहित यादव महेंद्रगढ़ से प्रथम, सुदामा करनाल से द्वितीय, 73 किलोग्राम में पंकज गुरुग्राम से प्रथम, शुभम करनाल से द्वितीय, 81 किलोग्राम में बिजेंद्र गुरुग्राम से प्रथम, सुमित हिसार से द्वितीय, 90 किलोग्राम में आसिफ खान मेवात नूंह से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें