फोटो संख्या:66 कथा के दौरान प्रवचन देतीं साध्वी राधारानी। आयोजक
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। रविशंकर महाराज की परम शिष्या कथा वाचक साध्वी राधा रानी ने कपिल देवहूति संवाद एवं भगवान वामन अवतार की कथा का वर्णन किया।
इस दौरान उन्होंने विदुर- मैत्रेय संवाद, कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, भरत की कथा, वाराह अवतार, पृथ्वी की स्थापना, वृंदावन धाम की महिमा, जय विजय को सनद कुमारों की ओर से श्राप, मानव सृष्टि का प्रारंभ एवं ध्रुव भक्त की कथा का वर्णन भी किया। बच्चों की ओर से भगवान वामनावतार की मनमोहक झांकी निकाली गई।
यह कथा कमला भवन धर्मशाला के प्रांगण में प्रतिदिन सायं 3 से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। यजमान बसंत गोयल के पुत्र सुतीक्ष्ण गोयल, ममता गोयल रहे। मौके पर लीलाराम सैनी, दर्शन खुराना, कविता खुराना, सुरेंद्र बंटी एडवोकेट, रीना बंटी, अमरसिंह सोनी, भूषण सेठ, शिवशंकर अग्रवाल, परमानंद गर्ग राजेंद्र पोपली, अनिल कानौड़िया, दलीप गोस्वामी, आनंद सोनी मौजूद रहे।