रोहतक। डाॅ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन (एएमवीए) के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने कहा कि बसपा-बामसेफ के संस्थापक कांशीराम ने देश की राजनीतिक दिशा बदलकर गरीब दलित-पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ा। राजा और रंक को बराबरी पर खड़ा किया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में छात्र नेता सुधीर कुमार सहारन ने कहा कि कांशीराम ने देश में वास्तविक गरीबों की गिनती राजनीति में करवाई और किसान के बेटे चौधरी देवीलाल को देश का उप प्रधानमंत्री बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन अमित कुमार नरवाल, छात्र नेता दीपक कुमार, प्रदीप मोटा, हिमांशु देशवाल, अजय, दिनेश कुमार कांगड़ा, महिपाल, सुशील, अमन कुमार, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।