फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कन्हेली रोड का 1.34 करोड़ से सुधारीकरण पूरा, 19 माह बाद मिली राहत

Fri, 26 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13...कन्हेली रोड पर पूरा हुआ इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कन्हेली रोड लंबे समय के बाद सुधारीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है। इससे 12 से अधिक कॉलोनीवासियों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की ओर से करीब 1.34 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार किया गया है।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि पुरानी आईटीआई सर्कुलर रोड पुल से लेकर कन्हेली तक 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना था। इसमें आमजन की राहत में 1800 मीटर में तारकोल सड़क का निर्माण जबकि शेष हिस्से में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (सीमेंटेड ईंट) का काम किया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ मनीष मल्होत्रा ने बताया कि सड़क निर्माण लगभग पूरा करा दिया गया। सेंट्रल ब्लॉकिंग का शेष कार्य भी एक-दो दिन में पूरा किया जाएगा। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि 19 माह से लोगों को खस्ताहाल सड़क होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहता है।
विज्ञापन

अब सड़क दुरुस्त हो गई है। इससे आजाद नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, प्रीत विहार, कन्हेली, डेयरी कॉम्प्लेक्स आंबेडकर कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, एकता कॉलोनी, राजीव नगर, दिल्ली बाईपास और पीजीआई की ओर जाने के लिए शिवाजी कॉलोनी, चावला कॉलोनी व श्रीनगर कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें