फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित अधिकारी के नहीं पहुंचने पर कलानौर नगर पालिका की बैठक टली

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। नगर पालिका की चेयरपर्सन ममता रानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। वजह रही, बैठक के लिए नामित अधिकारी शुगर मिल के एमडी प्रदीप अहलावत का न आ पाना। बैठक स्थगित होने से पार्षदों में गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन

चार नवंबर को 15 में से 10 पार्षदों ने डीसी को पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। डीसी ने 22 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि निर्धारित की थी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शुगर मिल के एमडी प्रदीप अहलावत को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया था। शुक्रवार को नगर पालिका के असंतुष्ट पार्षद वाईस चेयरमैन सुनील कत्याल के नेतृत्व में 11 बजे से पहले बागी पार्षद पालिका पहुंच गए थे। अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक सुबह 11 बजे होनी थी। पुलिस फोर्स भी समय पर पहुंच गई थी, लेकिन शुगर मिल के एमडी प्रदीप अहलावत के न पहुंचने के कारण प्रशासन ने कार्रवाई स्थगित कर दी। बैठक न होने से नाराज असंतुष्ट पार्षदों ने अपनी नाराजगी जताई। पीठासीन अधिकारी का इंतजार करने के बाद असंतुष्ट पार्षद करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घरों के लिए निकल गए।
नहीं पहुंची पालिका चेयरपर्सन
चेयरपर्सन ममता रानी अपने आवास से ही गतिविधियों पर नजर रखे थीं। वह नगर पालिका कार्यालय नहीं पहुंचीं, हालांकि उनके समर्थक पार्षद मौजूद रहे।
ये पार्षद रहे मौजूद
वार्ड 1-पिंकी, वार्ड 2- सत्यवान, वार्ड 4- मंजीत सिंह, वार्ड 6- प्रियंका पुनियानी, वार्ड 7- सुनील कत्याल, वार्ड 8- किरण बाला, वार्ड 9- मुकेश सैनी, वार्ड 11- प्रवीण कुमारी, वार्ड 13- कृष्ण कालरा, वार्ड 14- कमलेश रानी, वार्ड 15- महाबीर नेहरा
विज्ञापन

अधिकारी के नहीं पहुंचने से रद्द करनी पड़ी बैठक
सभी पार्षद समय पर पहुंच गए थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी किसी कारणवश बैठक में नहीं पहुंचे, जिसके कारण शुक्रवार की बैठक स्थगित करनी पड़ी। अगली तिथि जल्द तय की जाएगी।
विज्ञापन

- सुमनलता, सचिव नगर पालिका, कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें