फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टी-20 में कलानौर की टीम ने रिवाड़ी खेड़ा को हराया

Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रणजी खिलाड़ी स्व. अमित वशिष्ठ की याद में अमित वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से गांव रेवाड़ी खेड़ा स्थित ठाकुर आजाद सिंह स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में चल रही 11 दिवसीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार को भी जारी रही। इस दौरान पहले मैच का शुभारंभ दीपक ने किया।
विज्ञापन

अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया वीरवार को आयोजित पहला मैच कलानौर और रिवाड़ी खेड़ा के बीच हुआ। रिवाड़ी खेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए रिवाड़ी खेड़ा ने 20 ओवरों में 148 रन बनाए। हेमंत ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 26 बॉल पर 5 छक्के और 2 चौके लगाए। वहीं सुनील ने 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कलानौर की टीम ने 15 ओवर में ही मैच जीत लिया। गौरव ने 45 बाल पर 91 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। जयदेव, शेखर ने एक-एक विकेट लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 18 अप्रैल को और रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इस अवसर पर रोशन, मन्नी, मनीष, नारायण, दीपक रिवाड़ीखेड़ा, पंकज, विनीत, अंकुश, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें