फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर की छात्राओं का बॉक्सिंग व कराटे में दबदबा

Thu, 23 Jul 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-14, 17 और 19 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर की छात्राओं का बॉक्सिंग व कराटे प्रतियोगिता में दबदबा रहा। शिवम स्कूल निंगाना में कराटे, जूडो, ताइक्वांडो,वुशू व बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं। एसबी मॉडल स्कूल लाहली में योग व बॉक्सिंग हुई। ताइक्वांडो में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कलानौर अंडर-14 में प्रथम रहा। अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवम स्कूल का दबदबा रहा। अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में एसबी मॉडल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। बॉक्सिंग व योग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का अंडर 14, 17 व 19 तीनों स्तरों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें