रोहतक। दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) में स्नातक पाठ्यक्रमों की कौशल परीक्षा संपन्न हुई। पिछले तीन दिनों से करीब 600 अभ्यर्थियों का मूल्यांकन मनोवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अब चयनित अभ्यर्थियों की सूची बनेगी। इसके बाद दाखिले सुनिश्चित किए जाएंगे। संवाद