35 खेलो इंडिया लीग में पदक जीत कर लौटे बॉक्सिंग खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
कलानौर। खेलो इंडिया लीग में कलानौर के बाल खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। रविवार देर शाम कलानौर पहुंचने पर खिलाड़ियों और उनकी कोच प्रीति मेहरा का स्वागत किया गया।
कोच प्रीति मेहरा के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ कलानौर बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने भी इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पार्षद मंजीत सिंह, संजय पुनियानी, प्रतुल आनंद, सन्नी मिगलानी, सत्यवान भट्टी, नरेश चुघ, वरिष्ठ अधिवक्ता सज्जन सिंह उपस्थित रहे।