23...रोहतक स्थित एमडीयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फरीदाबाद के अनुज मान ने 14.80
- फोटो : स्त्रोत सूचना विभाग
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में चल रही 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में जाट कॉलेज रोहतक के कैलाश ने प्रथम, यूटीडी रोहतक के रजत जाखड़ ने दूसरा और एसएमएम पलवल के बिंटू ने तीसरा स्थान पाया। खेल निदेशक प्रो. शकुंतला बेनीवाल ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु इस खेल प्रतियोगिता का संचालन और समन्वयन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियों की 100 मीटर हर्डल रेस में जाट कॉलेज रोहतक की मुस्कान ने प्रथम, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की पूजा ने दूसरा और जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की शिवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की दीप्ति ने पहला, जीसीएम झज्जर की प्रतिभा ने दूसरा और जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की तन्नू ने तीसरा स्थान पाया। लॉन्ग जंप में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की दीप्ति ने पहला, जीसीएम झज्जर की प्रतिभा ने दूसरा और टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की पूजा ने तीसरा स्थान पाया।
लड़कों के शॉटपुट में छोटूराम आर्य कॉलेज सोनीपत के कार्तिक ने प्रथम, हेमंत ने दूसरा और यूटीडी रोहतक के सचिन बेनीवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में छोटूराम आर्य कॉलेज सोनीपत के हेमंत ने प्रथम, विशाल ने दूसरा व एसटीएएसटीई झज्जर के प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद के तनुज मान ने पहला, राजकीय महाविद्यालय बड़ौता सोनीपत के मोहर सिंह ने दूसरा व जाट कॉलेज रोहतक के कृष्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया। 500 मीटर रेस में छोटूराम आर्य कॉलेज के अवकाश ने प्रथम और अंकित ने दूसरा तथा सात जिन्दा कल्याण कॉलेज कलानौर के अक्षय ने तीसरा स्थान पाया।
23...रोहतक स्थित एमडीयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फरीदाबाद के अनुज मान ने 14.80- फोटो : स्त्रोत सूचना विभाग