फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों की दी विदाई

Sun, 28 Apr 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
साल्हावास।राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ​शिक्षक व छा
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में बीए तृतीय वर्ष का विदाई समारोह का आयोजन प्राचार्य सत्यव्रत के निर्देशन में महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर अनीता फोगाट की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

समारोह का आयोजन बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया। विदाई समारोह की शुरुआत परंपरागत तरीके से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद छात्रों ने कार्यक्रम में केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर छात्रों ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए गए। छात्राओं ने इस अवसर पर कॉलेज में एक साथ बिताए समय को याद किया। प्रशासनिक अधिकारी डाक्टर अनीता ने बताया कि कॉलेज में बिताए समय को सभी ने याद किया। इतने दिनों से एक-दूसरे के साथ रहने से सभी से लगाव हो गया था। इसलिए विदाई के समय सभी भावुक हो गए। इस अवसर पर दीपक व निमी को मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर डॉक्टर अमरदीप, पवन कुमार, डॉक्टर राजपाल, प्रदीप कुमार सहायक प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें