फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में जूनियर डॉक्टरों का एप्रेन पहनना जरूरी : निदेशक

Thu, 02 Oct 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15 पीजीआई में ओपीडी का निरीक्षण करते​ निदेशक डॉ एसके सिंघल व अन्य। स्रोत : पीजीआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बुधवार को ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जूनियर चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान एप्रन पहनने के आदेश दिए ताकि उनकी पहचान स्पष्ट रहे। साथ ही एप्रेन का एक अलग ही सम्मान होता है।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। निदेशक ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि लिफ्ट ऑपरेटर लिफ्ट के बाहर रहते हैं। इससे मरीजों को परेशानी आती है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑपरेटर लिफ्ट के अंदर ही रहेंगे और वहीं से लिफ्ट का संचालन करेंगे ताकि मरीजों को सुगमता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मिला कि कई विभागों में उपलब्ध कंप्यूटर उपयोग में नहीं लाए जा रहे। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि इन कंप्यूटरों को अन्य चिकित्सकों के साथ साझा किया जाए ताकि मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन देखी जा सके। डॉ. एसके सिंघल ने मरीजों से भी बातचीत की। इस अवसर पर सिक्योरिटी विभाग के इंचार्ज डॉ. रोहित, डॉ. महेश महला व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें