फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
ाहर के राजीव गांधी खेल परिसर में पांच से छह अक्तूबर तक 33वीं जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर के अंडर-14 से अंडर-20 के महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राजकुमार मितान ने बताया कि आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आगामी दो से छह नवंबर तक जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। इस चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम के चयन के लिए पांच व छह अक्तूबर को रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में 33वीं जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदेश के नामी-गिरामी जूनियर एथलीट शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में अंडर 14 से अंडर 20 की महिला व पुरुष एथलीट भाग लेंगे।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को होंगी ये स्पर्धाएं
राजकुमार मितान ने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल में पांच अक्तूबर को 10 हजार मीटर वॉक, 100 मीटर हर्डल, 10 हजार मीटर दौड़, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, जैवलीन थ्रो, डैकाथॉन, पैंटाथॉन, हैप्टाथॉन, 3000 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डल, 2000 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर हर्डल दौड़ की स्पर्धाएं होंगी।
छह अक्तूबर को होंगी ये स्पर्धाएं
चैंपियनशिप के दूसरे दिन यानी छह अक्तूबर को 5000 मीटर वॉक, 3000 मीटर वॉक, ट्रायाथॉन, 5000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, लंबी कूद, 800 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व 600 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन

सोनीपत साई में होगी पोल वोल्ट व स्टीपल चेज
हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राजकुमार मितान ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान कुछ स्पर्धाएं रोहतक की बजाए सोनीपत स्थित साई सेंटर में आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन स्पर्धाओं में स्टीपल चेज व पोल वोल्ट की स्पर्धाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये स्पर्धाएं आगामी 10 अक्तूबर को आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें