फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेआरसी ने एक लाख गांवों को बनएगा बाल विवाह मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) संगठन ने अगले एक साल में एक लाख गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने का फैसला किया है। जेआरसी ने एलान किया कि वह बाल विवाह बहुलता वाले जिलों में अभियान चलाएगा। इनमें वे गांव शामिल हैं जिनमें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे में बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मिली है।
विज्ञापन

जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सामुदायिक समूहों, धार्मिक नेताओं, पंचायतों व नागरिकों की सबसे मुख्य भूमिका है। सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन चुका है। जेआरसी ने 1 अप्रैल 2023 से 14 नवंबर 2025 तक देश में 4,35,205 बाल विवाह रोके हैं।
दूसरे चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों, विवाह में सेवा देने वाले बैंक्वेट हॉल, बैंडबाजा वाले, कैटरर, डेकोरेटर इत्यादि पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरे और आखिरी चरण में बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों, नगर पालिका के वार्डों व समुदाय स्तरीय भागीदारी और जिम्मेदारी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें