फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौकरी की संभावना से इलेक्ट्रीशियन में दाखिले का क्रेज, सात गुणा आवेदन आए

Fri, 12 Jun 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05-राजकीय आईटीआई रोहतक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजकीय आईटीआई में दाखिले को लेकर युवाओं में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रति क्रेज है। सीटों के मुकाबले सात गुणा आवेदन पत्र आ चुके हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में भी दोगुने आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कौशल विकास विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई दाखिला पोर्टल खोल रखा है। जिले के 11 राजकीय आईटीआई के साथ 7 प्राइवेट आईटीआई में भी 2 जून से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। राजकीय आईटीआई रोहतक के प्राचार्य राजपाल सिंधु ने बताया कि बदलते दौर में स्किल बेस्ड कोर्स की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन और कंप्यूटर ट्रेड में प्लेसमेंट की संभावनाएं ज्यादा हैं। इस कारण छात्र प्राथमिकता दे रहे हैं। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन की 20 सीटों पर 140 आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड 24 सीटों पर 63 आवेदन किए जा चुके हैं।

वर्जन
जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आती है वह किसी भी राजकीय आईटीआई में दिक्कत दूर करा सकते हैं। हेल्प डेस्क पर स्टाफ की ओर से आवेदन निशुल्क और सही तरीके से भरवाया जाएगा। - राजपाल सिंधु, प्राचार्य, रोहतक आईटीआई एवं नोडल अधिकारी।
विज्ञापन

इंसेट
इन आईटीआई में ले सकते हैं दाखिला
जिले की फरमाणा खास राजकीय आईटीआई, हसनगढ़ राजकीय आईटीआई, कलानौर राजकीय आईटीआई, कंसाला राजकीय आईटीआई, किलोई राजकीय आईटीआई, मदीना राजकीय आईटीआई, मकड़ौली कलां राजकीय आईटीआई, महम राजकीय आईटीआई, रोहतक राजकीय आईटीआई, रोहतक महिला राजकीय आईटीआई, सैनिक परिवार भवन आईटीआई व रोहतक सरकारी आईटीआई सहित 7 प्राइवेट आईटीआई में भी दाखिला ले सकते हैं।
इंसेट
आईटीआई में आवेदन पर एक नजर
ट्रेड सीट आवेदन
इलेक्ट्रीशियन 20 140
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक डुअल 24 32
कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी असिस्टेंट डुअल 20 09
हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर डुअल 24 58
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 24 25
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 20 16
फिटर : 20 : 49 :
फूड प्रोडक्शन (जनरल) डुअल : 24 : 15 :
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट : 24 : 63 :
फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन डुअल : 24 : 26 :
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक डुअल : 24 : 03 :
वायरमैन : 20 : 35
टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम : 24 : 11 :
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें