फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जजपा के जिला प्रधान संजय कबलाना ने पार्टी छोड़ी

Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जननायक जनता पार्टी की इकाई झज्जर के जिला प्रधान संजय कबलाना ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। संजय कबलाना ने सोमवार को यह जानकारी अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

संजय कबलाना ने जननायक जनता पार्टी से वर्ष 2019 का बादली से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें संजय कबलाना हार गए थे लेकिन उन्हें 28 हजार 750 वोट मिले थे। चुनाव के बाद जननायक जनता पार्टी द्वारा संजय कबलाना को पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। संजय कबलाना ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं को कहा था कि बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर किसान आंदोलन का समर्थन करना चाहिए और किसानों के बीच जाकर उनके हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। कबलाना ने कहा कि परिवार और बादली विधानसभा क्षेत्र की जनता से बातचीत करके आगे का फैसला लेंगे। क्षेत्र की जनता जो कहेगी उसी तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें