फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जजपा कल इनसो के स्थापना दिवस को सरोकार दिवस के रूप में मनाएगी

Mon, 04 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जननायक जनता पार्टी पांच अगस्त को पार्टी के छात्र संगठन इनसो के स्थापना दिवस को सरोकार दिवस के तौर पर मनाएगी। रोहतक में पार्टी की तरफ आधुनिक कृषि पर सेमीनार आयोजित किया जाएगा जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि होंगे। रविवार को जजपा के जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा व जिला अध्यक्ष संदीप हुड्डा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को दोपहर एक बजे कार्यक्रम एमडीयू स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल होटल मैनेजमेंट विभाग में होगा। कार्यक्रम में चौटाला के अलावा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील व रनपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। युवाओं को ताऊ देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला व दुष्यंत चौटाला के कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, प्रवीण लांबा, प्रवेश कंसाला, कृष्ण घणघस, राजेश गुलिया, राजेश राठी, सुनीत राणा और आजाद देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें