28 : जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपते जेजेपी जिला युवा प्रकोष्ठ एवं इनसो कार्यकर्ता।
रोहतक। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जेजेपी जिला युवा प्रकोष्ठ और इनसो ने उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। युवा जिला प्रधान अभिषेक देशवाल और इनसो प्रधान विशेष अहलावत ने इसका नेतृत्व किया। अभिषेक देशवाल ने छात्रों पर बल प्रयोग को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। जेजेपी युवा इकाई ने इस कार्रवाई की निंदा की। संवाद