फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जजपा के प्रदेश सचिव गुलिया ने छोड़ी पार्टी

Sun, 24 Mar 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। जेजेपी में प्रदेश सचिव महावीर गुलिया ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी पर विकास कार्य में क्षेत्र के साथ भेदभाव बरतने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर ध्यान न देने की बात कही है। फिलहाल महावीर गुलिया ने जेजेपी को छोड़ दिया ही जबकि दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं की है। शनिवार को महावीर गुलिया ने अपने समर्थकों के साथ जेजेपी पार्टी की पगड़ी को उतारकर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर समर्पित किया। उन्होंने कहा है कि जल्द ही विचार विमर्श के बाद नई राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन किया जाएगा। महावीर गुलिया पहले इनेलो पार्टी में हल्का अध्यक्ष के पद पर रहे जबकि 2019 में इनेलो की टिकट से ही बादली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा। अब लंबे समय से जेजेपी पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और सचिव के पद काम कर रहे थे। इस अवसर पर गुलिया के साथ रामनिवास, छोटूराम, कर्मबीर, कपूर, जोगेंद्र, बिजेंद्र, हीमल, प्रवेश और सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें