22सीटीके06- जेजेपी की जिला पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शामिल पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत: पार
रोहतक। विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए जजपा (जननायक जनता पार्टी) ने इच्छुक नेताओं से नाम मांगे हैं। उम्मीदवार तय करने के लिए 29 अगस्त को पार्टी कार्यालय में बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ संदीप हुड्डा करेंगे। उधर, वीरवार को पार्टी की ओर से से गांव-गांव झंडा अभियान की शुरुआत की गई।
वीरवार को पार्टी कार्यालय में जजपा के जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा एवं जिलाध्यक्ष डॉॅ. संदीप हुड्डा ने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। हुड्डा ने बताया कि जिले के चारों हलका प्रधानों की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई कि गांवों में बैठक करके अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही वे पार्टी नेता अपने आवेदन पार्टी कार्यालय में दें, जो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।
इस मौके पर एडवोकेट अजय इंदौरा, रविंद्र सांगवान, मीना मकड़ौली, राजेश सैनी, माहलेराम खत्री, प्रवीण लांबा, राजेश गुलिया, प्रवेश कंसाला, हरीकिशन खटक, रमेश मोखरा आदि मौजूद रहे।