फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेजेपी ने चार गांवों में चलाया सदस्यता अभियान

Mon, 07 Jul 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मोखरा में ग्रामीणों को जेजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाते जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा व पार्टी कार्य
विज्ञापन
रोहतक। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने रविवार को चार गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया। जेजेपी जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समरगोपालपुर खुर्द, मोखरा, काहनौर व बनियानी का दौरा किया। इस दौरान महम हल्का प्रधान कृष्ण घणघस, हल्का कलानौर प्रधान प्रवीण लांबा, रोहतक शहरी प्रधान राजेश गुलिया व हल्का गढ़ी सांपला किलोई प्रधान प्रवेश कंसाला ने नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में जोड़ा। रोहतक प्रभारी हरज्ञान मोखरा ने कहा कि जिले के हर हलके में 5 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। उन्होंने अभियान के लिए सभी हलकों के प्रधान और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। सदस्यता अभियान 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें