फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा और कांग्रेस का प्रदेश में नहीं बचा कोई जनाधार : सुनैना

विज्ञापन
29सीटीके12...पत्रकारों से बात करती इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश महिला प्रभारी सुनेना चौटाला व स - फोटो : मंदिर में रखी मूर्तियां।
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

इनेलो की प्रदेश महिला प्रभारी सुनैना चौटाला का कहना है कि जजपा व कांग्रेस का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा है। ईडी के छापे के डर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता का नुकसान कर भाजपा की सरकार बनाने में साथ दिया है। भाजपा से हर वर्ग परेशान है।
वह रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसके चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह चरमराई हुई है। मुख्यमंत्री केंद्र के दबाव में कठपुतली की तरह कर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक अशोक अरोडा के साथ भाजपा पार्षद प्रतिनिधियों की ओर से की गई मारपीट को उन्होंने निंदनीय घटना करार दिया। कांग्रेस विधायक के साथ हुई घटना में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने कोई स्टैंड नहीं लिया। वह इनेलो में होते तो पार्टी जनआंदोलन खड़ा कर देती। इनेलो प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा जातिवाद व धर्म के नाम पर लोगों को बांटने में लगी है। केंद्र के दबाव में मुख्यमंत्री कठपुतली की तरह काम कर रहे है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, एडवोकेट कृष्ण कौशिक, जिला अध्यक्ष शीला खरैटी, सुनीता नांदल, कमलेश सरपंच, राजो गिझी, सुनहरी प्रजापत, प्रेमलता, शवेता राठी, हिमांशी मलिक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें