फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जिप ने इसरो के वैज्ञानिकों के लिए बधाई प्रस्ताव पारित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग काे लेकर बुधवार को जिला परिषद रोहतक ने बैठक कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों और टेक्नीशियन को बधाई देने के प्रस्ताव को पास किया है। बैठक की अध्यक्षता मंजू हुड्डा जिला अध्यक्ष जिला परिषद ने की। इसमें उप प्रधान अनिल हुड्डा, जयदेव डागर तथा अन्य पार्षदों ने अभियान से जुड़े इसरो के समस्त स्टाफ को बधाई दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार ने भी इसरो के वैज्ञानिकों की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 को सफलता पूर्वक लैंड करवाने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है। इस मिशन में शामिल प्रदेश के युवा वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की सराहना की गई, इनमें अंबाला की आरुषी, हिसार के यज्ञ मलिक, भिवानी के देवेश ओला व अमित, करनाल के दीपांशू गर्ग व एश्वर्या, फतेहाबाद के आदित्य सेठी तथा दादरी की कविता शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, जिला परिषद के उपप्रधान अनिल हुड्डा, पार्षदों के अलावा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें