फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 40 से ज्यादा पदक जीतकर चमकी जींद की ज्योति

Tue, 25 Nov 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24जेएनडी36: हैंडबाल चैपियन​शिप में जीत के बाद ट्रॉफी व मेडल दिखाकर खुशी जताते हुए ज्योति बैनिवा - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। हैंडबॉल खेल में जींद की ज्योति बेनीवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर में अलग पहचान बनाई है। लगातार मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीयस्तर पर 40 से अधिक पदक दिलाए हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी ज्योति ने स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए रेलवे ने उन्हें नौकरी भी प्रदान की है।
विज्ञापन

ज्योति बेनीवाल पिछले 15 वर्षों से हैंडबॉल खेल रही हैं। स्कूलस्तर से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। वह प्रतिदिन छह घंटे अभ्यास कर अपने खेल को निखारती हैं। अभिभावकों के सहयोग और कोचिंग के दम पर उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम उपलब्धियां दर्ज कीं। ज्योति अब साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने को लक्ष्य बनाकर तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें