फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धामड़ के मनीष हत्याकांड में जींद का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामड़ गांव के मनीष हत्याकांड में सीआईए पुलिस ने जींद जिले के गांव जेजेवंती निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है। सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को धामड़ गांव में नहर पर गांव के दो युवकों युवकों मनीष व सौरभ को गोली मारी गई थी। पीजीआई में मनीष ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने सौरभ के बयान दर्ज किए। उसने बताया था कि वे अपने गांव से रिठाल पुल पर जेएनएल नहर से पानी लेने गये। वहां तीन गाड़ी खड़ी थी, जिसमें मनदीप, आशीष, साहिल, रवि, रोहन, दीपक व अन्य युवक थे। आरोपियों ने दोनों को गोली मार दी। बाद में मनीष ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। केस में सीआईए पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया था। केस में अब जींद के जेजेवंती गांव निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें