जींद के बुआना में हुई स्टेट सीनियर फेडरेशन कप रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव राकेश सांगवान ने विजेता पहलवानों को बधाई दी। महासचिव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 28 फरवरी को जींद के बुआना में हुई थी। इसमें जिले के पहलवानों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ग्रीको रोमन कुश्ती के हेवी वेट 130 किग्रा भार वर्ग में झज्जर के आकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इसी वर्ग में रोहतक के संजीत पहले स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन मुकाबले में ही 74 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के विकास पहले स्थान पर और सोनीपत के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। महासचिव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद