27सीटीके40-गली प्रीमियर लीग की विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथि। स्रोत : लीग
गली प्रीमियर लीग सीजन आठ का रविवार देर रात समापन हुआ। झज्जर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट में 47 टीमों ने भाग लिया। इसमें रोहतक के साथ दिल्ली, बहादुरगढ़, नांगलोई व अन्य शहरों से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रविवार रात फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें झज्जर की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 80 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। रनर-अप टीम को 40 हजार रुपये व प्रथम रनर अप 24 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार चार छक्के मारने पर 500 रुपये का इनाम दिया गया। जीपीएल इवेंट मैनेजमेंट टीम की ओर से शीर्ष 12 टीमों को स्मृति स्वरूप टी-शर्ट्स प्रदान की गईं।
आयोजन को सफल बनाने में मैनेजमेंट टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसमें हितेश लाखीना, रुचिन तनेजा, अमन भंडुला, संदीप श्योराण, कुनाल सूद, पारस बावा, तरुण चावला, विकास सिवाच, तुषार कौशिक शामिल रहे। एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।