फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर ने करनाल को वीजेडी के तहत 24 रन से हराया

Fri, 05 Sep 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंडर-16 जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में झज्जर ने करनाल को वीजेडी नियम के तहत 24 रन से हराया। इस मैच में करनाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 30 ओवर में 131 रन बनाए। करनाल की ओर से यथार्थ ने 75 व चिराग ने 10 रन बनाए। झज्जर की ओर से कृष्णा ने तीन व लेविन सैनी ने दो विकेट लिए। जवाब में झज्जर ने दो विकेट के नुकसान पर 17.2 ओवर में 79 रन बना लिए थे उसके बाद बारिश आ गई है व झज्जर ने वीजेडी नियम के अनुसार मैच 24 रन से जीत लिया। झज्जर की ओर से यशवर्धन ने 38 व योगेश ने नाबाद 24 रन बनाए। करनाल की ओर से वंश ने एक विकेट लिया। यह प्रतियोगिता हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें