बहादुरगढ़। जिला झज्जर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष देवेंद्र राठी ने बताया कि हरियाणा क्रिकेट संघ के अंतर्गत होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों का चयन 4 मई को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 4 मई को बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 ए के पास स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड पटौदी ट्राफी के लिए और अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 10 मई को इसी मैदान पर अंदर-19 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। 12 में को एनएससीए क्रिकेट ग्राउंड झज्जर में अंडर-16 टीम का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी और चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी पूरी ड्रेस व आवश्यक कागजात के साथ समय पर मैदान पर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि अंडर-23 टीम में आयु सीमा के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक सितंबर 2001 या इसके बाद की होनी चाहिए। अंडर-19 के लिए एक सितंबर 2005 या इसके बाद की जन्मतिथि और अंडर-16 के लिए एक सितंबर 2008 और एक सितंबर 2010 के बीच की जन्मतिथि होनी चाहिए।