झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को झज्जर और हिसार की टीम के बीच अडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का क्रिकेट मैच खेला गया।
झज्जर की टीम ने मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की। झज्जर टीम के खिलाड़ी कृष्णा जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हिसार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हिसार की टीम 46 ओवरों में 123 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में कृष्णा जोशी ने चार विकेट व अनीश फलसवाल ने तीन विकेट हासिल किए।
झज्जर की टीम ने 26.3 ओवरों में एक विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। शशांक ने 88 गेंदों में पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। यशवर्धन राठी ने 68 गेंदों में पांच चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में सिद्धार्थ सांगवान ने एक विकेट लिया।
इस मैच में जीत के साथ झज्जर की टीम ने लगातार अपने चारों मैचों में जीत दर्ज करके जोन-बी के ग्रुप में पहला स्थान बनाए रखा है। झज्जर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन राठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। झज्जर टीम का लीग चरण का आखिरी मैच आज पानीपत के साथ होगा।