बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से एक बुजर्ग, एक युवक व युवती लापता हो गए। परिजन उन्हें हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके हैं, मगर उनका कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने अब लाइनपार थाना पुलिस ने सूचना देकर उनकी तालाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी सूचना में न्यू सुभाष नगर निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसके पिता राम आसरे 12 अगस्त को घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
उसे शक है कि उसके पिता का किसी अज्ञात ने अपहरण कर लिया है। वहीं, विकास नगर से भी एक युवक लापता हो गया। पुलिस को दी शिकायत में कर्मवीर ने बताया कि उसका बेटा आशीष 17 जुलाई की सुबह 9 बजे बगैर बताए घर से कहीं चला गया था।