फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शास्त्री नगर में फौजी के मकान से गहने और 15 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के लाढ़ोत रोड स्थित फौजी के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। फौजी की पत्नी सर्दी की छुट्टियों में बच्चों सहित मायके गई हुई थी। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी सरिता ने बताया कि उनके पति परमजीत फौजी में नौकरी करते हैं। असम में ड्यूटी है जबकि उसका मायका झज्जर जिले के गांव बीसान में है।
विज्ञापन

सर्दी की छुट्टियों में 10 जनवरी को अपने दो बेटों के साथ मायके चली गई थी। 12 जनवरी को मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रहने वाले किरायेदार अर्जुन ने फोन कर बताया कि आपके मकान में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

घर पहुंची तो अलमारी से सोने के दो सेट, दो सोने के कड़े व 15 हजार की नकदी चोरी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें