रोहतक। सैनीवास मोहल्ला में बेटी की शादी के लिए अलमारी में रखे 6 लाख के आभूषण व 4 लाख की नकदी दिनदिहाड़े चोरी हो गए। वारदात के वक्त परिवार बाजार गया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सैनीवास निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 20 जून की शाम करीब 4 बजे वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर बाजार से खरीदारी करने गया था।
जब करीब 6 बजे लौटा अलमारी से कई जाने के लिए आभूषण निकले तो अलमारी में सोने की चैन, दो सोने के कडें, 5 सोने की अंगुठी, 4 कानों के बाले 7 जोडी चांदी की पाजेब और 4 लाख रुपये नहीं मिले।
उन्होंने ने बताया कि यह रुपये बेटी की शादी के लिए रखे थे। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एक मकान से चोर 4 लाख रुपये और आभूषण चुरा ले गए।