फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दर्शन करने सीकर गई महिला के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Wed, 24 Dec 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गई महिला के घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता वापस आई तो चोरी का पता चला। पुलिस की शिकायत पर मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव नांदनौर निवासी शीला देवी ने ने बताया कि उनके पति का दो दशक पहले निधन हो चुका है। 14 दिसंबर को वह अपने बेटे के साथ घर को ताला लगाकर खाटू श्याम बाबा का दर्शन करने के लिए राजस्थान के सीकर चली गई। 17 दिसंबर को लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि चोर घर से सोने का हार, बालियां, ओम लॉकेट, छोटी बालियां, नथ, चांदी की पाजेब, चुटकी, अंगूठी, चांदी के तीन सिक्के और अटैची में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। काफी पता लगाने के बाद भी चोरों का पता नहीं चला तो 22 दिसंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें