फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश कॉलोनी में दिनदहाड़े मकान से 1 लाख 20 हजार के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश कॉलोनी में चोर दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 1 लाख 20 हजार के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान मालिक दवाई लेने डॉक्टर के पास गए हुए थे।
विज्ञापन

मकान मालिक जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह दवाई लेने बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था। दोपहर दो बजे के बाद वापस आए तो मकान का ताला टूटा था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर से तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चार चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, एक मोबाइल फोन व आठ हजार की नकदी गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए मकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें