फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के रिटायर डॉक्टर के मकान से डॉलर व साढ़े 5 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरत कॉलोनी में नौकरानी ने पीजीआई के रिटायर चिकित्सक एनके शर्मा के घर से अमेरिकन डॉलर सहित साढ़े 5 लाख की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गई। चोरी का पता मकान मालिक को चार माह बाद पता चला। जबकि नौकरानी को उसने सूटकेस ले जाते हुए देखी थी, लेकिन यह मालूम था कि यह सूटकेस उसी का है।
विज्ञापन

74 वर्षीय डॉक्टर एनके शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह परिवार सहित भरत कॉलोनी में रहता है। सुबह व शाम घरेलू नौकरानी मालती चार-पांच साल से काम करने आती है। जबकि 3-4 माह पहले बाथरूम व घर के बाहर की सफाई के लिए दूसरी नौकरानी प्रीति को रखा था। घर में सीढ़ियों के नीचे वाले कमरे की अलमारी में कपड़े व एक सूटकेस रखा था। सूटकेस में उसकी बहन के साढ़े 4 लाख रुपये के अलावा यूएसए में रह रही बेटी के अमेरिकन डॉलर, सोने की चेन, चूड़ियां व चांदी की पाजेब थी। साथ ही उसका व उसकी पत्नी का पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बच्चों के लॉकर की चॉबी थी। उसने चार माह पहले सूटकेस को देखा था।
प्रीति बोली, सूटकेस लेकर सीधे पीहर जा रही हूं
डॉक्टर एनके शर्मा ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसने नौकरानी प्रीति को सूटकेस व एक थैला लेकर जाते हुए देखा था। उसने पूछा था कि इतना बढ़िया सूटकेस कहां से लेकर आई। उसने कहा था कि काम करके सीधे यहीं से पीहर जाऊंगी। इस विषय में उसने ज्यादा पूछताछ नहीं की, क्योंकि उसे नहीं पता था कि यह सूटकेस उसी का है।
विज्ञापन

नई चॉबी से खुलवाई अलमारी
डॉक्टर ने बताया कि जिस अलमारी में सामान रखा था, उसकी चॉबी गुम हो गई थी। उसने एक्सपर्ट को बुलाकर नई चॉबी बनवाई। इसके बाद अलमारी देखी। जब उसे पता चला कि सूटकेस गायब है। उसे शक है कि प्रीति ही सामान चुराकर ले गई है।
डॉक्टर एनके शर्मा के बयान पर नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि नौकरानी नजदीक के गांव की रहने वाली है। उससे जल्द पूछताछ की जाएगी। -एसआई हरपाल सिंह, प्रभारी सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें