फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर में एक महिला को उसके जेठ ने घर में घुसकर डंडों से पीटा। महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम करीब 9 बजे घर पर थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है, इसके चलते काम के सिलसिले में दो-तीन लोग आए हुए थे। वे काम बताकर चले गए, तभी जेठ घर के अंदर आया और भला बुरा कहने लगा। विरोध करने पर उसके जेठ ने डंडा उठाया और उसे पीटने लगा। शोर सुनकर उसकी सास व बेटी आई और उसे छुड़वाया। उसने कलानौर के सरकारी अस्पताल में जाकर अपना उपचार करवाया। उसका जेठ पहले भी झगड़ा कर चुका है, जिससे उससे खतरा बना हुआ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें