फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में जज्बा 2.0 खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
सोनीपत में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता जज्बा 2.0 के शुभार
विज्ञापन
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता जज्बा 2.0 शुरू हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह ने की। पहले दिन खेलों के पोस्टर रोल का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। खेलों का फाइनल मुकाबला 23 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र भाग ले रहे हैं।

चार दिवसीय इस आयोजन में इनडोर और आउटडोर सभी तरह के खेलों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाॅल, वाॅलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और टेबल टेनिस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। नियमित खेल-कूद से शरीर स्वस्थ, मजबूत और चुस्त बनता है तथा सहनशक्ति, लचीलापन और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है।
खेल हमें अनुशासन, समय-प्रबंधन और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। खेलों के माध्यम से व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित करना, चुनौतियों का सामना करना और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना सीखता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि खेलों का मुख्य उद्देश्य केवल विजय प्राप्त करना नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और सुदृढ़ चरित्र का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार, सुरक्षा सलाहकार सुधीर, डॉ. कुलवंत मलिक, डॉ. बलविंद्र कौर, डॉ. सुखविंद्र सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पारुल, डॉ. रामफूल, गणेश गुप्ता सहित अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें