फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई से छुट्टी के बाद धरनास्थल पर पहुंचा रामसिंह, फिर से आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 25 Feb 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सेक्टर-6 में चल रहा जाट जागृति सेना का धरना जारी, पीजीआई में भर्ती राहुल दादू की हालत गंभीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-6 में चल रहे जाट जागृति सेना का धरना शुक्रवार को 29वें दिन भी जारी रहा। धरने पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उधर, पीजीआई में भर्ती जाट जागृति सेना के संयोजक राहुल दादू की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं दो दिन तक उपचार के बाद रामसिंह ने दोबारा से धरने पर जाकर आमरण अनशन की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन


जाट जागृति सेना का धरना 27 जनवरी को शुरू हुआ था। धरने के दौरान आमरण अनशन पर बैठे रामसिंह व राजसिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें पुलिस-प्रशासन ने जबरदस्ती उठाकर पीजीआई में भर्ती करा दिया था। रामसिंह का पीजीआई में दो दिन तक उपचार हुआ। जाट जागृति सेना के पदाधिकारियों की मानें तो हालत में सुधार के बाद शुक्रवार को रामसिंह दोबारा से धरनास्थल पर पहुंचा। रामसिंह ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह 26 फरवरी को फिर से आमरण अनशन पर बैठ जाएगा। फिलहाल मोनू और विकेश आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। वहीं, पीजीआई में बीती रात भर्ती कराए गए राहुल दादू की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया है। उधर, पुलिस-प्रशासन का कोई भी अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। हालांकि धरने के आसपास भारी संख्या में फोर्स को तैनात जरूर किया गया है।

खाप प्रतिनिधियों ने जाना राहुल दादू का हाल

पीजीआईएमएस में भर्ती राहुल दादू का हाल जानने के लिए खाप प्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने सरकार को चेताया कि दो दिन में मांग नहीं मानी तो धरनास्थल पर अनशनकारियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। खाप प्रतिनिधियों में प्रधान जयसिंह अहलावत, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, कैप्टन जगवीर मलिक और जयकरण बल्हारा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें