फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट संस्था को हरे-भरे कैंपस के रूप में जाना जाए : दिमाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में प्रथम हरियाणा बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को सामाजिक सेवाओं के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। इसका शुभारंभ जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, महासचिव नवदीप (मोनू), कोषाध्यक्ष सुधीर हुड्डा व प्राचार्या डॉ. शबनम राठी, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक दांगी ने पौधरोपण करके किया।
विज्ञापन

प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि संस्था के सभी स्कूलों और कॉलेजों में इसी तरह के पौधारोपण कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे। दिमाना ने कहा कि सभी को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस अभियान के माध्यम से संस्था को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि संस्था का नाम एक हरे-भरे कैंपस के रूप में जाना जाए। इस अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें