फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हॉटलाइन से जुड़ी जाट एजुकेशन सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जाट एजुकेशन सोसाइटी की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए सोमवार को इसे बिजली की हॉटलाइन से जोड़ दिया है। इसका लाभ यहां अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को मिलेगा। सोमवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल और बिजली निगम के एसई मनिंदर कादियान ने इसका शुभारंभ किया। जाट एजुकेशन सोसाइटी को हॉट लाइन से जोड़ने के बाद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जाट एजुकेशन सोसाइटी की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने चार मई को जाट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित रैली में इसकी घोषणा की थी। जाट एजुकेशन सोसाइटी में लेबोरेटरी, तकनीकी लैब, लाइब्रेरी, हाईटेक क्लासरूम की वजह से बिजली का संकट बना रहता था। प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व की सरकारों ने इस समस्या को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने इसे पूरा करके दिखाया है। इसके चालू होने के बाद यहां पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा फायदा होगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का काम किया था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल ने कहा कि जाट एजुकेशन सोसायटी के लिए जो भी बेहतर होगा, वह सरकार की ओर से करवाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पहले भी कई मांगे पूरी की हैं, भविष्य में संस्था की अन्य मांगों को भी पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के ओएसडी डॉ. नवनीत अहलावत, एसडीओ मनीता धनखड़, प्राचार्य डॉ. सुभाष दहिया, प्राचार्य डॉक्टर राजीव जून, सुशील नांदल, प्राचार्य वीके तोमर, डॉ. सुखवीर किन्हा, डॉ.इसवेंदर, साकेत भटनागर, अशोक मान, राजू नांदल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

देव कॉलोनी को भी होगा लाभ
जाट एजुकेशन सोसाइटी के हॉट लाइन से जुड़ने के बाद देव कॉलोनी समेत आसपास के एरिया को सीधा लाभ होगा। लोड होने के चलते लगातार फाल्ट आता रहता था, इसकी वजह से इन एरिया में भी समय-समय पर बिजली का संकट बना रहता था। आने वाले दिनों में इन एरिया में रहने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें