फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Wed, 14 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी छोटूराम की 143वीं जयंती पर जाट कॉलेज में आयोजित महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें जाट कॉलेज के विद्यार्थी ओवरऑल ट्रॉफी के विजेता बने। वहीं एमकेजेके महाविद्यालय रनर अप रहा। छोटूराम जन्मोत्सव समारोह के सभापति जयसिंह पंवार ने प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच संचालन नीलम मलिक, डॉ. मनीषा दहिया, डॉ. कांता राठी, डॉ. शालिनी और डॉ. सोफिया ने किया।
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में रंगोली में गवर्नमेंट कॉलेज महिला गोहाना से शामल प्रथम, एमकेजेके महाविद्यालय से कृष्मा दूसरे, सीआर पॉलीटेक्निक कॉलेज से अशिमता तीसरे और जाट कॉलेज से ज्योति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पेंटिंग प्रतियोगिता में जाट कॉलेज से नीरज प्रथम, आईसी कॉलेज से आस्था दूसरे और एमकेजेके महाविद्यालय से हर्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। सोलो डांस में एमकेजेके कॉलेज से किरण प्रथम, जाट कॉलेज से अरमान दूसरे, सीआर बीएड कॉलेज से चंक्रिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मिमिक्री में जाट कॉलेज का दीपक प्रथम रहा। हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में एमकेजेके प्रथम, सीआर बीएड कॉलेज द्वितीय रहा। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में जाट कॉलेज का साहिल प्रथम, मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से कृष्णा द्वितीय, सीआर पॉलीटेक्निक कॉलेज से स्नेहा तीसरे स्थान पर रही।
ग्रामीण हस्तकला में सीआर बीएड कॉलेज से मनीषा प्रथम, मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से शीतल द्वितीय, टीकाराम कॉलेज सोनीपत से संजना तीसरे स्थान पर रही।
डिक्लेमेशन में एमडीयू से अंकिता प्रथम, सीआर बीएड कॉलेज से तमन्ना दूसरे, एमकेजेके कॉलेज से ईशा तीसरे और स्पेशल पुरस्कार जाट कॉलेज के जतिन को मिला। कविता पाठ में जाट कॉलेज की खुशी प्रथम, एमडीयू से अंकिता दूसरे, मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मेनेजमेंट से नीतिशा तीसरे और सांत्वना पुरस्कार एमडीयू से तेजपाल को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. जगदेव विद्यालंकार, डॉ. हेमंत, आशीष सांगवान, गुलाब सिंह, शिव निगम, वीरेंद्र फौगाट रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें