फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संचार उत्सव में जाट कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
42 रोहतक के जाट कॉलेज में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने पर विद्या​र्थियों को आशीर्वाद देते जाट शिक्षण संस्
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के संचार उत्सव में जाट कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। अलग-अलग विधाओं में नौ विश्वविद्यालयों के 374 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं।
विभाग अध्यक्ष डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि प्रेस विज्ञप्ति लेखन प्रतियोगिता में महक ने तृतीय, रील मेकिंग में अक्षिका, शिवानी, मनीषा और खुशबू की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

शॉर्ट फिल्म मेकिंग में जतीन मलिक, अक्षिका, अंकुश, पवन और मनीषा की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जतीन मलिक ने वाद-विवाद में प्रथम व काव्य पाठ में तृतीय स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि एड मैड शो प्रतियोगिता में जतीन, अक्षिका, रुपेश, निशांत, महक, मनीषा व अंकुश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आशीष, कुमकुम, हिमांशु व पवन की टीम द्वितीय रही। फोटोग्राफी में आशीष मलिक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र सिंह दहिया ने विभाग के प्राध्यापकों व विद्यार्थिओं को बधाई दी। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय घणघस व डॉ. प्रदीप बल्हारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें