फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट कॉलेज के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
19सीटीके31..जाट कॉलेज के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रधान गुलाब सिंह दिमाना व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। यूथ फेस्टिवल 2024-25 में विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागी बने और विजेता रहे जाट कॉलेज के विद्यार्थियों को जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का बहुआयामी विकास होता है। विजेताओं को कॉलेज द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जाट कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने बताया कि तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने 25 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 11 पुरस्कार जीते। पुरुष वर्ग के सोलो डांस और मिमिक्री में प्रथम और महिला वर्ग के सोलो डांस में द्वितीय और पंजाबी भाषा कविता पाठ में कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। वहीं रंगोली में तीसरा स्थान रहा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, महाविद्यालय में तृतीय, हिंदी डिबेट पक्ष-विपक्ष में द्वितीय व तृतीय स्थान जाट कॉलेज के नाम रहा। उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस हरियाणवी, ग्रुप सोंग हरियाणवी, फोक सोंग, स्किट, गजल और सामान्य ग्रुप सोंग में भी विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस मौके पर डॉ. सरोज नारा, डॉ. सरोज बाला, डॉ. मुनीष नांदल, डॉ. महिमा, डॉ. नीरा, डॉ. सीमा, डॉ. मनीषा दहिया, डॉ. रेखा, डॉ. सुधा के अलावा सभी प्रतिभागी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें