फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विफलता छुपाने को कांग्रेस संग मिलकर कराया दंगा : अभय चौटाला

Wed, 13 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने इनेलो को बढ़ाने, भाजपा व कांग्रेस को गिराने का पाठ पढ़ाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अभय चौटाला ने इनेलो को बढ़ाने और भाजपा व कांग्रेस को गिराने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर भाजपा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली की पोल खोलें। साथ ही इनेलो के बेहतर कार्यों के बारे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती एक नवंबर को सद्भावना सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। साथ ही बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफ ल है। चुनाव के समय किए गए वादे पूरे करने की बजाय उनके उल्टा काम कर रही है। भाजपा ने अपनी विफ लताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर आरक्षण आंदोलन की आड़ में दंगा कराया। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश के भाईचारे को बनाए रखने के लिए बाबा साहेब की जयंती को समर्पित सद्भावना बैठकें कर रही है।

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में बेरोजगार युवकों को नौकरी, भत्ता, बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान, गेस्ट टीचरों व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार चहेतों को आर्थिक फ ायदा पहुंचाने के लिए बिजली निगमों के फ ायदे में चल रहे उपमंडलों को निजी हाथों में सौंपने जा रही है।
विज्ञापन

बैठक को पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक रणबीर गंगवा, प्रवक्ता डा. केसी बांगड़, पूर्व विधायक निशान सिंह कांबोज, इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक शीला भ्यान, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर संधू, कृष्ण कौशिक समेत पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें