फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जापानी निवेश से रोहतक में उड़ेगा रोजगार का परचम, रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे

Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44 अंशु ऐरन, उद्यमी।
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के औद्योगिक विकास को नया आयाम देने के लिए जापान की अग्रणी सेरेन कंपनी लिमिटेड ने राज्य में निवेश करने का जो फैसला किया है, उससे रोहतक के उद्यमी काफी खुश हैं। इसे वे नए अवसर के रूप में देख रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि कच्चा माल आसानी से मिलेगा। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उद्योगों को गति मिलेगी और शहर के साथ प्रदेश भी तरक्की करेगा।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। सेरेन कंपनी मेगा परियोजना के तहत 220 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी, जिससे 1700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी के निवेश से रोहतक और आसपास के उद्यमियों को ऑटोमोटिव, फर्नीचर, इंटीरियर, पर्यावरण, जीवन रक्षक सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन जैसे क्षेत्रों के लिए कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होगा। उद्यमियों का कहना है कि सेरेन के आगमन से आईएमटी रोहतक का औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा और प्रदेश को राजस्व में बढ़ोतरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।

उद्यमी बोले

बड़ी कंपनियों के निवेश से विभाग की गतिविधियां तेज होंगी। राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और जिले के औद्योगिक क्षेत्र का विकास होना स्वाभाविक है।

-संदीप नांदल, महासचिव, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन

औद्योगिक क्षेत्र में कोई बड़ी कंपनी आएगी तो शहर की पहचान बनेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बाहर की कंपनियों से स्थानीय उद्यमियों को नई तकनीकी जानकारी भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंशु ऐरन, उद्यमी

नई कंपनी के आने से ऑटोमोटिव क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। यहां निवेश करने वाली कंपनी स्थानीय उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराएगी।

-महेश महावर, उद्यमी

किसी भी बड़ी कंपनी के निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार और प्रदेश को राजस्व दोनों का लाभ होता है।

-भगवान नैन, उद्यमी

44 अंशु ऐरन, उद्यमी।

44 अंशु ऐरन, उद्यमी।

44 अंशु ऐरन, उद्यमी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें