35-मॉडल स्कूल की विदाई पार्टी के समारोह में अध्यापक व स्कूल के विद्यार्थियां। स्कूल
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 12वीं के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की तो वही रैंप वॉक ने अपना जलवा बिखेरा। डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. सीमा गर्ग, मानसी बलूजा भूटानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बारहवीं के विद्यार्थियों जप सिंह को मिस्टर इवनिंग व राहिनी भारद्वाज को मिस इवनिंग के खिताब से नवाजा गया जबकि ध्रुवज को मिस्टर स्टाइल आइकन और पलक को मिस स्टाइल आइकन खिताब दिया गया। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामावतार गुप्ता, सचिव राजेश सहगल ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने 12वीं के विद्यार्थियों को उनकी आने वाली वार्षिक परीक्षाओं प भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 11वीं और 12वीं के इंचार्ज एवं संयोजक डॉ .सुनील भारद्वाज तथा अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। संवाद