फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनवादी संघ ने डॉ. अंग्रेज को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
26जेएनडी06 : शोक सभा बैठक में मौजूद जनवादी संघ के सदस्य। स्रोत संघ
विज्ञापन
जींद। शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में रविवार को जनवादी लेखक संघ की जिलास्तरीय बैठक राममेहर सिंह खर्ब की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डाॅ. अंग्रेज सिंह अलेवा के निधन पर शोक प्रकट किया व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के जिला सचिव मंगतराम शास्त्री ने बताया कि डॉ. अंग्रेज सिंह हरियाणा की क्रांतिकारी-जनवादी रागनी की धारा के मुखर कवि थे। उन्होंने बांदा यूपी में हुए जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्टिंग भी प्रस्तुत की। बैठक में आगामी दिनों में शहर में एक राज्यस्तरीय साहित्यिक समारोह पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में सुधीर सिंह नैन, प्रवेश कुमार, पवन कुमार, विकास अफराज, प्रदीप सिंह, रामफल दहिया, डॉ. मुरारी लाल, आजाद जुलानी, मंगतराम शास्त्री और धर्मपाल पांचाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें